Badaun News: राज्य अध्यापक पुरस्कार किरन सम्मानित
बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली, अंबियापुर की प्रभारी प्रधानाध्यापक किरन सिंह सिसौदिया को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त होने पर शहर में पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता ने ताज एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी। विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की जिला संयोजिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने भी शुभकामनायें दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.