Badaun News: राजस्व टीम के लौटते ही खेत पर हमला, तीन को किया अधमरा
बदायूं, नवम्बर 8 -- Badaun News: बदायूं। खेत की मेड़बंदी और चिन्हीकरण के बाद राजस्व टीम के लौटते ही एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि महिला और नाबालिग बच्ची को भी पीटा गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी भारत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति की कृषि भूमि पर गांव के महावीर पुत्र प्रेमसिंह कब्जे का प्रयास करता था। इस संबंध में उनके पति ने एसडीएम बिसौली से ठियाबंदी कराई थी और सिविल जज के यहां से स्थगन आदेश भी लिया था। 27 अक्तूबर को शिकायत पर नायब तहसीलदार अमित कुमार, कानूनगो और लेखपाल पुलिस बल के साथ खेत पर पहुंचे। टीम ने मेड़ डलवाकर जमीन का चिन्हीकरण किया और लौट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.