Badaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात की जाएगी रिपोर्टिंग टीम
बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक इमरजेंसी में आने वाले घायल, मृत या फिर गंभीर बीमारी के शिकार लोगों का रिकार्ड रजिस्टर पर रहता है। पुलिस से जुड़े मामलों में पुलिस तक पीआइ भेजी जाती है। इसके अलावा सीएमएस या फिर प्राचार्य तक सुबह-शाम की रिपोर्ट नहीं भेजी जाती। ऐसे में कोई बड़ा मामला होने पर शासन से जानकारी ली जाती तो उसको इकट्ठा कर प्राचार्य तक भेजा जाता है। ऐसे में अब सभी की हर घंटे रिपोर्ट के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से रिपोर्टिंग टीम का गठन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में तैनात सक्रिय कर्मचारियों को इस टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। इससे सड़क हादसा, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज या फिर मृत लोगों की सूचना तुरंत सीएमएस से लेकर प्राचार्य तक पहुंचेगी। इसके बाद संबंधित सूचना को पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.