बदायूं, जुलाई 7 -- Badaun News: सैदपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव रहेड़िया में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रहेड़िया में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने होकर गाली-गलौज करते और लाठी-डंडे लहराते दिखाई दे रहे हैं। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने थाना वजीरगंज पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला गांव में हुए एक प्रेम विवाह के बाद उत्पन्न विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष का एक युवक एक युवती से शादी करन...