Badaun News: रस्सी से बांधे कमरों के दरवाजे, दो घरों में लाखों की चोरी
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, संवाददाता। कमरों के दरवाजे को अंदर से रस्सी से बांधकर चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात में दीवार काटकर अंदर घुसे बदमाश एक घर से 34 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर, जबकि दूसरे घर से जेवरात और बर्तन ले गए। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर घटना का पता चला। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाकर गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया का है। गांव निवासी सुल्तान सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह का परिवार रविवार रात घर के बगर और छत पर सो रहा था। इसका फायदा उठाकर चोर मकान के पिछले हिस्से की दीवार काटकर अंदर घुस गए। कमरे में पहुंचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.