Badaun News: रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर बरसुआ में बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने शोभायात्रा की शुरुआत करायी। विधायक ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देने वाले गुरु रविदास ने समाज को समानता, सद्भाव और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उदयवीर दिवाकर, गिरीश पाल सिसोदिया, राकेश सिंह, ज्ञान चंद्र शाक्य, रजत, बंटी माथुर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.