Badaun News: रक्षाबंधन पर बाजार में ड्राइफ्रूट संग बढ़ी मिठाइयों की मांग
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: रक्षाबंधन के पर्व के चलते बाजार में मिठाइयों और ड्राइफ्रूट की मांग बढ़ गयी है। उपहारों की दुकानों पर भी भारी भीड़ है। भाई अपनी बहनों के लिये विभिन्न प्रकार के गिफ्ट खरीद रहे हैं। कपड़े की दुकानों पर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त के लिये मनाया जायेगा। ऐसे में भाइयों एवं बहनों ने पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जहां बहने भाइयों के लिये राखियां खरीद रहीं हैं, वहीं भाई भी बहनों को उपहार में कपड़े, घड़ी समेत अन्य आइटम खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ ड्राई फ्रूट की मांग में तेजी आई है। लोग ज्यादा मीठी चीजों के मुकाबले स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि बादाम, काजू, पिस्ता, और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स के खूबसूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.