Badaun News: रंजिश में ग्रामीण और मां-भाभी को पीटा, मुकदमा
बदायूं, नवम्बर 5 -- Badaun News: सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरा निवासी फरीद ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम छह बजे गांव के फारुक और मारुफ पुत्रगण मसरुर ने अपने इंजन का पाइप उसके घेर में कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गांव की परचून की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से पीट दिया।चीखपुकार सुनकर मां कैसर जहां और भाभी निशा बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। फरीद की तहरीर पर फारुक, मारुफ, उनके पिता मसरुर पुत्र नौशे और मसरुर की पत्नी अकीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.