Badaun News: रंजिश में आधा दर्जन लोगों का हमला-फायरिंग, तीन घायल
बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: मूसाझाग, संवाददाता। गांव कपरूआ में पुरानी रंजिश में छहलोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और भाले से हमला करने के साथ फायरिंग भी की, जिससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित पक्ष ने बताया कि हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। घटना में शिवराज सिंह, मन्नालाल और राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीठ के दौरान छह घायल, रिपोर्ट परिजनों के अनुसार शिवराज सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।उधर, मूसाझाग थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.