Badaun News: युवती को बहला ले जाने के आरोप में मुकदमा
बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, संवाददाता।18 वर्षीय युवती के घर से जाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। युवती ने फोन कर खुद को परेशान बताया था।मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक नगर पंचायत का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 16 जून को घर से चली गई थी। आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला कर अपने साथ ले गया। कुछ दिन बाद युवती का फोन आया, जिसमें उसने खुद को परेशान बताते हुए खाते में रुपये डालने की बात कही थी।परिजनों का कहना है कि उन्होंने युवती के कहने पर उसके खाते में 1500 रुपये भी भेजे थे। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.