Badaun News: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, प्रताड़ना पर चार के खिलाफ केस
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: पड़ोसी की हरकतों से परेशान युवक ने घर के कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी हरिओम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा प्रदीप सिंह पड़ोस में रहने वाले अक्षय सिंह की हरकतों से परेशान था। आरोप है कि अक्षय प्रदीप की पत्नी को परेशान करता था और उसकी तस्वीरों को लेकर भी दबाव बनाता था। पत्नी से जानकारी मिलने पर प्रदीप ने अक्षय को ऐसा करने से मना किया तो वह उसे भी परेशान करने लगा और धमकियां देने लगा। पिता ने बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह अक्षय, राजू, गगन और गोलू ने प्रदीप को प्रताड़ित किया और अपमानज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.