Badaun News: युवक को रोककर तमंचा ताना, जान से मारने की धमकी
बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर का एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया, गालीगलौज की और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। गांव रसूलपुर निवासी अनूप पुत्र वीरेंद्र अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने उसावां आया था। पेट्रोल डलवाकर घर लौटते समय निरंजन नगला मोड़ पर गांव का ही एक युवक और गांव गढ़ी का एक अन्य युवक उसकी बाइक रुकवाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि एक युवक ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। अनूप ने बताया कि करीब 80 दिन पहले उसने गांव में जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर आरोपी उससे रंजिश मानते हैं। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.