बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: बिल्सी। पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसकी पत्नी को फोटो खींचकर प्रताड़ित करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गढ़ौली गेट के सामने यात्री शेड के किनारे से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव हैदलपुर निवासी हरिओम सिंह ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के अक्षय कुमार और गोलू पुत्रगण गिरीश सिंह, राजू पुत्र महाराज सिंह तथा गगन पुत्र नन्ने उनकी पुत्रवधू को परेशान करते थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार आरोप है कि अक्षय आते-जाते उसकी फोटो खींचकर उसे प्रताड़ित करता था। हरिओम सिंह के ...