Badaun News: युवक की मौत के बाद कार्रवाई की मांग पर अंतिम संस्कार रोका
बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: जरीफनगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर टप्पा वैस गांव में चाकू और लोहे की रॉड से हमले में घायल 18 वर्षीय योगेश की शनिवार को बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया। योगेश पुत्र रामवीर गांव में टेंट की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, 16 जून की रात वह दोस्तों के साथ टेंट का सामान लगाकर वापस लौट रहा था। रास्ते में दोस्तों ने उस पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसे मरा समझकर मक्का के खेत में छोड़कर चले गए। यह भी पढ़ें- Badaun News: दोस्तों के हमले में घायल युवक की तीन महीने बाद मौत रामवीर खेत पर पहुंचे तो योगेश लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.