बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर में धान की फसल को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने युवक की पिटाई कर उसको निर्वस्त्र कर खेत में ही छोड़ दिया। रात भर युवक खेत में पड़ा रहा। सुबह को मामले की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर में धान की फसल को दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी के चलते गांव निवासी सुनील पुत्र महेंद्र पाल पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पिटाई के बाद उसको निर्वस्त्र कर खेत में छोड़ दिया गया। घायल युवक रातभर में खेत में पड़ा रहा। सुबह जानकारी मिलने पर प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले गई।

घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर...