बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: रक्षा बंधन पर्व से पहले एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहल्ला संख्या छह, गोशाला रोड पर बुधवार को करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय शिवम कश्यप पुत्र Jagpal Kashyap की मौत हो गई। शिवम चार बहनों के बीच अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार की दोपहर को शिवम घर में म्यूजिक सिस्टम के तार लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से शिवम गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए पहले नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे。

घटनास्थल पर चिकित्सा हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन शिवम को म...