Badaun News: म्याऊं में निकाली तिरंगा यात्रा
बदायूं, अगस्त 11 -- Badaun News: म्याऊं। म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्ग के बाद गांव की प्रमुख गलियों से निकाली गयी। यात्रा में रास्ते में पेड़ों की टहनियां एवं बिजली लाइन बाधक बनीं। कार्यकर्ताओं ने पेड़ की टहनियां तोड़कर यात्रा आगे बढ़ाई। कुछ स्थानों पर बिजली के तार साउंड सिस्टम में उलझ रहे थे। बिजली आपूर्ति बंद करवाकर तार ऊपर उठवाकर साउंड निकाला। इंजीनियर राणा प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष म्याऊं देवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह, म्याऊं ग्राम पंचायत प्रशासक कुंवारपाल कश्यप, गौतम शर्मा, शीलेंद्र सागर, पप्पू शाक्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: तिरंगा हर भारतीय के गौरव एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.