Badaun News: म्याऊं में अवैध रूप से संचालित पांच ई-रिक्शा सीज
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम ने गुरुवार को विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ ने म्याऊं में अवैध रूप से संचालित पांच ई-रिक्शा सीज कर दिये एवं ई-रिक्शा में बैठे बच्चों को सुरक्षित निजी वाहन में बैठाकर स्कूलों तक पहुंचाया। एआरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के आवागमन को सुरक्षित बनाना एवं अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो, इसके दृष्टिगत विभाग द्वारा विद्यालयों के आसपास संचालित वाहनों की जांच की जा रही है। एआरटीओ द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वह बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.