Badaun News: मौसम---रुक-रुककर बारिश ने धान रोपाई को गति दी
बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले भर में रुक-रुक कर हुयी बारिश ने धान रोपाई को गति देने का काम किया है। किसान सुबह में ही नर्सरी लेकर खेतों पर पहुंच गये और देर शाम तक बच्चों एवं श्रमिकों संग धान रोपाई का कार्य पूरा करने में लगे रहे। किसानों का कहना है कि बारिश होने से खेत पानी से लबालब हो गये हैं, जिससे धान की नर्सरी लगाना आसान हो गया है। जिले में करीब 15 दिन से किसान धान रोपाई के कार्य में लगे हुये हैं। अब तक किसान करीब 40 हजार हेक्टेयर पर धान रोपाई का कार्य पूरा कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: रूठे बादलों ने बरसाया अमृत, किसानों में खुशी जबकि शेष 35 हजार हेक्टेयर पर धान रोपाई करने में लगे हैं। रविवार की रात से दूसरे दिन सोमवार दोपहर तक जिले भर में रुक-रुक कर हुयी बारिश ने धान रोपाई को गति दी है। किसान श्रमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.