Badaun News: मोबाइल टावर में भीषण आग, कंट्रोल रूम और वायरिंग जली
बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: बदायूं। मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते टावर के कंट्रोल रूम, वायरिंग और उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से टावर का सामान जल गया। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में शुक्रवार देर रात मोबाइल टावर में आग लग गई। टावर से ऊंची लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। आग का वीडियो लोगों ने बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से टावर का केबिन रूम, पूरी वायरिंग और कई उपकरण जल गए। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.