बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: मूसाझाग। क्षेत्र के गांव जगुआसई निवासी देवाराम ने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट कर जेब से मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। देवाराम ने बताया कि वह सराय पिपरिया गांव में मुख्य मार्ग स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों उसकी जेब से मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना मूसाझाग पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: नप में मारपीट के मामले में दोनों पक्ष पहुंचे जाले थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...