Badaun News: मोटरबोट पर तैनात फ्लड पीएसी करेगी कांवड़ियों की सुरक्षा
बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सावन माह में कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान का खाका पुलिस प्रशासन ने तैयार कर लिया है। कछला गंगा में इस बार जलस्तर ज्यादा होने की वजह से 20 मोटरबोट लगाई जाएंगी। हर मोटरबोट पर फ्लड पीएसी के जवान रहेंगे जो स्नान के दौरान गंगा के अंदर पूरी निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोर भी अपनी नाव के साथ गंगा के अंदर तैनात रहेंगे तो घाटों पर पुलिस का पहरा रहेगा। 30 जुलाई से कांवड़यात्रा शुरू हो रही है। यहां हर साल जिले के अलावा आसपास के जनपदों से लाखों की संख्या में कांवड़िया पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियां पुलिस प्रशासन ने पहले से ही शुरू कर दी हैं। इस बार कछला गंगा का जलस्तर ज्यादा है और रोजाना पानी छोड़ा जा रहा है इस वजह से यहां कांवड़ियों और गंगा स्नान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.