बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं। शहर में मैरिज हॉल हों या बैंक, ज्यादातर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नियमों के मुताबिक व्यावसायिक भवनों का मानचित्र स्वीकृत कराने से पहले पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन शहर में इसका पालन होता नजर नहीं आ रहा है। नतीजा यह है कि मैरिज हॉल और बैंकों में आने वाले लोग अपने वाहन सड़कों पर खड़े कर देते हैं। इससे दिनभर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहरी क्षेत्र में व्यावसायिक भवन निर्माण के लिए पार्किंग का स्थान निर्धारित होना जरूरी है। नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र और विनियमित क्षेत्र से मानचित्र स्वीकृत कराने की प्रक्रिया में भी पार्किंग की व्यवस्था का प्रावधान है। इसके बावजूद शहर में संचालित कई मैरिज हॉल और बैंक इस व्यवस्था से दूर हैं।

मैरिज हॉल में ...