Badaun News: मैन्यू के अनुसार नहीं मिला भोजन
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बदायूं। सीडीओ गामिनी सिंगला ने लक्ष्मी नरायन ग्रामोद्योग विकास समिति बिसौली द्वारा संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र मीरा जी चौकी का निरीक्षण किया। सीडीओ को निरीक्षण में 16 बच्चे उपस्थित मिले। भोजन मैन्यू के अनुरूप नहीं मिला। बच्चों को खेल किट वितरित भी नहीं की गईं थी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई करें। प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा मौजूद थे। सीडीओ ने पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं सहायता समूह की दीदीओं को दिये जा रहे ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.