बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: मेला ककोड़ा की तैयारियों के बीच गन्ना आ रहा है। मेला ककोड़ा के चयनित स्थल के बीच 50 बीघा गन्ने की फसल आ गई है। गन्ना को कटवाने के लिए मेला प्रशासन को किसानों से जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मेला प्रशासन किसानों से गन्ने के खेत खाली कराने को कह रहा है, लेकिन इस वक्त गन्ने की फसल पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है, इसलिए नुकसान की आशंका देखते हुए किसान गन्ने को नहीं कटवा रहे हैं। इधर, झंडी पूजन का दिन भी निर्धारित हो चुका है, ऐसे में गन्ना कटवाना मेला प्रशासन को किसी चुनौती से कम नहीं है। कटरी में तंबुओं का शहर बसाने के लिए मुख्य मार्गों का कार्य शुरू हो चुका है। मेला प्रशासन सुबह से शाम तक अब कटरी में डेरा डाल चुका है। मुख्य मार्गों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। मेले के अंदर का रोड मैप...