Badaun News: मेला ककोड़ा में झंडी पूजन कल, तैयारियां पूरी
बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: रूहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में मंगलवार को झंडी पूजन के साथ मेले की धार्मिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। ककोड़ देवी मंदिर से सुबह झंडी मेला स्थल पर पहुंचेगी। गंगा तट पर सुबह 11 बजे विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। झंडी पूजन को लेकर मेला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में साधु-संतों का आगमन शुरू हो गया है। गंगा तट पर उनके डेरे लगने लगे हैं। भोर होते ही गंगा स्नान और हर-हर गंगे के जयकारों से घाटों पर रौनक बढ़ रही है। झंडी पूजन के बाद दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के डेरे भी बसने लगेंगे। यह भी पढ़ें- Badaun News: वीआइपी कॉलोनी तैयार, माननीयों का इंतजारमेले के लिए प्रशासन की तैयारियां झंडी पूजन से पहले प्रशासन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.