Badaun News: मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज, अस्थायी रोड बनना शुरू
बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: रूहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कटरी में तंबुओं का शहर बसाने के लिए अब मेला प्रशासन ने अस्थाई रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। अब तक जमीन निर्धारित करने के लिए मेला प्रशासन जद्दोजहद में था, लेकिन पुराने ही स्थान पर मेला ककोड़ा लगाए जाने की सहमति बनने के बाद अब कार्य तेज कर दिया गया है। मेला प्रशासन के अधिकारी अब रोजाना मौके पर पहुंचकर तैयारियां करा रहे हैं। मेला ककोड़ा पुराने स्थान पर ही लगेगा, लेकिन पश्चिम दिशा में कुछ बढ़ाया जाएगा, इसके लिए पश्चिम दिशा को जाने वाला रास्ता भी पहले से चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा मेला के अंदर की सड़कों के मानचित्र में भी कुछ बदलाव किया गया है। मेला प्रशासन का सबसे ज्यादा जोर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से बचाना है। मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.