बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: जिले में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए आरटीपीसीआर किट आने के बाद आठ संदिग्धों की जांच की गई। गुरूवार को स्वाइन फ्लू के आठ संदिग्ध मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसमें चार उझानी, एक वजीरगंज, एक बिसौली, एक समरेर और एक शाहजहांपुर का मरीज शामिल था। जांच के बाद किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच के इंतजाम नहीं थे। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आरटीपीसीआर जांच किट मंगवाईं और गुरूवार से स्वाइन फ्लू की जांच शुरू की। गुरूवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग स्थानों से स्वाइन फ्लू क...