Badaun News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज का डाटा होगा ऑनलाइन
बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बदायूं। अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी मरीजों का डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। यहां आने वाले मरीजों को किस वक्त भर्ती किया गया, क्या बीमारी और कौनसे डॉक्टर ने इलाज किया है। संबंधित मरीज को किस तरह की दवाएं दी गई हैं, सभी डाटा ऑनलाइन रहेगा। ताकि मरीज के तमीरदार किसी भी वक्त संबंधित मरीज को दिए जा रहे इलाज के बारे में जानकारी कर सकेंगे। ऑनलाइन सिस्टम होने के बाद मरीज किसी और चिकित्सक से भी परामर्श ले सकेगा। अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों का डाटा तो फीड होता है, लेकिन उनको किस मर्ज की दवाएं दी जा रही हैं और कौन-कौनसे डॉक्टर देख रहे हैं। किस विशेषज्ञ की देखरेख में मरीज रखा गया है इसका पूरा विवरण दर्ज नहीं होता है। अब प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने मरीजों की दवाई और डॉक्टर का भी डाटा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.