Badaun News: मेड़ विवाद में घर पर हमला, चार लोगों पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता।खेत की मेड़ काटने के विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जरीफनगर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियावैन निवासी धवल सिंह पुत्र विधाराम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव के राजकुमार, रामखिलाड़ी पुत्रगण राजवीर व दुर्वेश, रविन्द्र पुत्रगण धर्मपाल से खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा है। वह गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायत कर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान 2 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे चारों आरोपी लाठी-डंडे, सरिया और रॉड लेकर उनके घर पहुंच गए। धवल सिंह का आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि 11 जुलाई को भी आरोपियों ने दोबारा गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.