Badaun News: मेड़ तोड़ने को लेकर मारपीट, चार पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में मेड़ तोड़ने के विवाद में मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव धर्मपुर निवासी केहरी सिंह ने बताया कि नौ अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव सोई निवासी रोहिताश, उसके बेटे, पत्नी और मां लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। उन्होंने खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत करने थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेरकर दोबारा मारपीट की और उनका मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.