Badaun News: मेड़ के विवाद में घर में घुसकर बुजुर्ग से मारपीट, मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: सहसवान। क्षेत्र के नदायल गांव निवासी फिरासत पुत्र लायक अली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके भतीजे नजाकत, रईस, वसीम और कय्यूम पुत्रगण शराफत से करीब आठ माह पहले खेत की मेड़ को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि आठ सितंबर को दोपहर करीब एक बजे नजाकत, रईस, वसीम और कय्यूम अपने मौसेरे भाई आबिद पुत्र माजिक के साथ एक राय होकर उसके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए। पांचों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने घर के अंदर लाठी-डंडों और लातों से फिरासत को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जाने आलम और नदीम वहां पहुंचे तथा उसे बचाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नजाकत, रईस, वसीम, कय्यूम और आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.