बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बदायूं। कभी मेंथा उत्पादन में प्रदेश में नंबर एक रहा बदायूं जिला अब मेंथा बेल्ट की पहचान खोता जा रहा है। पिछले चार सालों में जिले में मेंथा की खेती 75 प्रतिशत से ज्यादा घट गई है। कभी गांव-गांव में चलने वाली मेंथा ऑयल निकालने की छोटी फैक्ट्रियां और हाईवे पर लगी बड़ी राइस मिलें अब वीरान पड़ी हैं। किसान घाटे के कारण मेंथा से मुंह मोड़कर मक्का, सरसों और सब्जी की ओर लौट रहे हैं। जिला उद्यान विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर साफ हो जाती है। वर्ष 2019-20 में जिले में 12,500 हेक्टेयर में मेंथा की खेती होती थी, जिससे करीब 12,500 क्विंटल मेंथा ऑयल का उत्पादन हुआ था। तब जिले में 112 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित थीं। वहीं वर्ष 2023-24 में रकबा घटकर महज 3,200 हेक्टेयर रह गया और 2024-25 में यह और घटकर करीब 2,80...