Badaun News: मूर्तिकार छात्राओं को किया सम्मानित
बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं। राजाराम महिला इंटर कालेज में छात्राओं ने मूर्ति बनाओं प्रतियोगिता में भगवान श्री गणेश और देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाईं। सुंदर मूर्तिकार छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ.अनीता कुमारी के कुशल निर्देशन में मूर्ति बनाओं प्रतियोगिता संपन्न हुई। छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कक्षा चार की छात्रा शिखा साहू, पीहू साहू, ऋषि साहू, मिस्टी साहू, सौम्या बेबी, दिव्या भारद्वाज, संध्या और कक्षा 5 की छात्रा शगूफी, निहारिका कश्यप, दीपक्षी, विधि मौर्य और दिया ने अपनी अद्भुत कला से मूर्तियां बनाईं। शिक्षिका अंजुम सहर, सुलेखा, नाजनीन बेगम, माणी पांडे, चित्रा कुमारी, संतोष यादव, रचना सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.