बदायूं, नवम्बर 25 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शादी समारोह की दावत में मुर्गे की बोटियां मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पहले दिन कहासुनी के बाद युवक को पीटा गया, जबकि अगले दिन दूसरे पक्ष के लोगों ने घेरकर दो युवकों पर हमला कर दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: शादी समारोह में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटों पर हमलादावत में मुर्गे की बोटियों को लेकर विवाद सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर गांव निवासी भूरे पुत्र साबिर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 22 नवंबर की शाम उनके भतीजे फायक पुत्र शाहिर अली की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गांव का वसीम पुत्र अथर भी दावत में खाना खा रहा था। भूरे का पुत्र मुबीन मेहमानों को खाना परोस रहा थ...