Badaun News: मुनि आगमन और ताड़का वध की लीला का मंचन
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं, प्रमुख संवाददाता। शहर के गांधी ग्राउंड में चल रही श्रीरामलीला में मुनि आगमन और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के वन गमन से लेकर ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए ताड़का वध तक के प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: श्रीराम का पराक्रम देख दर्शकों ने लगाए जयकारेमहर्षि विश्वामित्र का दशरथ दरबार में आगमन लीला के अनुसार, महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं। वह यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षसों से ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। पहले राजा दशरथ अपने पुत्रों को भेजने में संकोच करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.