बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: मुजरिया। कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज मुजरिया चौराहा के तत्वावधान में आयोजित होने वाला 57 वां श्री रामलीला महोत्सव एवं दंगल इस वर्ष सोमवार 26 अक्तूबर से तीन नवंबर तक धूमधाम से मनाया जायेगा। रामलीला मंचन 26 अक्तूबर से प्रतिदिन रात्रि सात बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की लीलाओं का मंचन आदर्श रामलीला एवं रासलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जायेगा। विराट दंगल 31 अक्तूबर एवं एक नवंबर को लगेगा। रावण वध एवं राजतिलक तीन नवंबर को शाम पांच बजे रावण वध एवं रात्रि सात बजे राजतिलक का कार्यक्रम होगा यह भी पढ़ें- Gangapar News: 26 अक्तूबर से गूंजेगा प्रभु श्रीराम का जयघोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...