Badaun News: मुख्य निरीक्षक ने अभिलेखों के रखरखाव को देखा
बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: बदायूं।मुख्य निरीक्षक राजकीय कार्यालय (प्रशासनिक सुधार विभाग) वीके गंगवार द्वारा एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संचालित विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहितकारी कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेस, कर वसूली, प्रवर्तन कार्यवाही एवं कार्यालय में प्राप्त होने वाले जनसामान्य के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की स्थिति का अवलोकन किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, प्रधान सहायक असीम रजा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.