बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में परिवार के इकलौते डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मुख्य डाकघर के सामने सोमवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में उझानी कोतवाली क्षेत्र के गुराई गांव निवासी हेमेंद्र पटेल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। हेमेंद्र एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। सोमवार रात काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस...