बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun News: बदायूं, संवाददता। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक, माध्यमिक के शिक्षकों एवं अनुदेशकों, शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना लागू की है। इस योजना के तहत बुधवार के लिये कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गयी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदू पाठक, डीएम अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, बीएसए नवीन कुमार ने शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलैस चिकित्सा कार्ड वितरित किये। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत...