बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बदायूं। मुकदमा दर्ज होने से रोकने के नाम पर दो लोगों ने एक लाख 23 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज हो गया तो पीड़ित ने दोनों से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि कई बार में 63 हजार रुपये लौटा दिए गए, जबकि बाकी 60 हजार रुपये देने में लगातार टालमटोल कर रहे हैं। रुपये मांगने पर दोनों एसएसपी ऑफिस में रहने की बात कहकर धमका रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी शाहरुख पुत्र सरताज अली ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र देकर दो लोगों पर रुपये लेने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शाहरुख ने शिकायत में बताया कि दोनों लोगों ने उनके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से रोकने के नाम पर उनसे एक लाख 23 हजार रुपये लिए थे। इसके बावजूद भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। इसके बाद उन्होंने दोनों लोगों से अपनी रक...