Badaun News: मीरापुर और भवानीपुर गांव पहुंची एडी हेल्थ
बदायूं, अक्टूबर 17 -- Badaun News: एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने शुक्रवार ब्लॉक वजीरगंज के गांव मीरापुर और भवानीपुर का दौरा कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने बुखार से पीड़ित मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और स्वास्थ्य कैंपों की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में बुखार के मरीजों की स्थिति का आकलन करना और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था परखना था। इस दौरान उन्होंने भवानीपुर में लगे स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।इस मौके पर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. तहसीन, सैदपुर के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. जुनेद मेंहदी, संजीव कुमार, युवराज, शैलेंद्र, अब्दुल रहमान और समाजसेवी विश्वनाथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- K...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.