बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। एक मिनी बैंक शाखा का ताला तोड़कर चोर 65 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह शाखा संचालक को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कलां गांव का है। यहां निवासी अर्जुन, जो एक मिनी बैंक शाखा का संचालन करते हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम वह प्रतिदिन की तरह शाखा बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो शाखा का सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर की दराज में रखे 65 हजार रुपये गायब थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: आईडीबीआई बैंक की मिनी शाखा से 65 हजार की नगदी सहित लाखों की चोरी चोर करीब 80 हजार रुपये कीमत का कैमरा भी अपने साथ ...