बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं। त्योहार आते ही बाजारों में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में मिलावटखोरों का तत्कालीक लाभ कहीं उपभोक्ताओं की सेहत पर भारी न पड़ जाए इसको लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त है। दुकानों पर छापेमारी कर मिठाई की दुकानों की साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। शहर में मिठाई की दुकानों पर साफ-सफाई चौकस है लेकिन देहात में 20-25 फीसदी मिठाई विक्रेता आज भी सफाई पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। वह मिठाई तैयार करके काउंटर के ऊपर खुले में डिस्प्ले को रख देते हैं, जो कि गलत है। खुली मिठाई पर धूल, मक्खियों और मच्छरों के बैठने से संक्रामक बीमारियों का डर बना रहत है। वहीं देहात में ज्यादतर ऐसे मिठाई विक्रेता है जिन्होंने काउंटर बनवा रखे हैं। मिठाई की उत्पाद समाप्ति की त...