Badaun News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और ओवरलोड डंपर सीज
बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: फैजगंज क्षेत्र में मिट्टी खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शनिवार सुबह सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने छापामार कार्रवाई की। सोत नदी के रास्ते मिट्टी लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर फैजगंज थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा सीओ ने आसफपुर रोड पर ओवरलोड डंपर पकड़े और उन्हें बिसौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फैजगंज क्षेत्र के खेड़ादास, गनगोली, पाठकपुर, मुड़िया धुरेकी के मधुबनी, डरेला और आरक्षी आदि ग्रामीण इलाकों में रात के समय बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किया जा रहा है। उधर, एआरटीओ प्रवर्तन ने एमएफ हाईवे, बिल्सी , आसफपुर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्कूल वैन, बस समेत अन्य वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.