Badaun News: माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुभाष का सम्मान
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो साहूकारा बस्ती निवासी सुभाष चंद्र बाहेती को पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने सुभाष चंद्र बाहेती को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित कर आगे ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा, सेवा और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुभाष चंद्र माहेश्वरी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, मुकुल मालपाणी, अमन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.