बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गनियाई गांव निवासी अमर सिंह ने आठ अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उन्हें बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई और आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर मौके से भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- Motihari News: गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप रविवार को पुलिस ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाते हुए अनिल निवासी गढ़िया गंगवार और मनीराम...