बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। मामूली कहासुनी के बाद चचेरे भाई द्वारा तहेरे भाई पर तमंचा तानने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी हाथ में तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव भीमपुर दोस्तपुर निवासी सतेंद्र ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की रात वह सोने जा रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई योगेंद्र सिंह अपने घर के गेट पर खड़ा होकर उसे, उसके भाई, भाभी और बच्चों को गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से मारपीट की और अपनी कमर से तमंचा निकालकर उसकी ओर तान दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की शिकायत पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपी...