Badaun News: मामा ने नाबालिग भांजी को 10 हजार में बेचा, दुष्कर्म
बदायूं, अगस्त 8 -- Badaun News: बिनावर। क्षेत्र के एक गांव में मामा ने नाबालिग भांजी को 10 हजार रुपये में बेच दिया। आरोप है कि मामा ने जिस युवक के हाथ भांजी को बेचा उसने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से पीड़िता ने अपने भाई को सूचना दी। भाई पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और मामले की तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता ने अपने मामा और जिसके हाथ बेची गई उस युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मामा के यहां दबिश दी, उससे पहले ही वह घर से भाग गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मुजरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी एक साल से बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने मामा के यहां रह रही थी। आरोप है कि बीते चार अगस्त को उसके मामा ने फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक युवक के हाथ उसको 10 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.