बदायूं, सितम्बर 11 -- Badaun News: क्षेत्र में माता रायसती मंदिर के पास अधूरी पड़ी सड़क का उच्चीकरण कराने की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। करीब दर्जन भर लोगों ने अधिकारियों से मिलकर बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से अवगत कराया। शिकायत करने वालों में स्थानीय निवासी गायत्री देवी ने बताया कि नगर के बंबा चौराहे से माता रायसती मंदिर से पहले तक सड़क का उच्चीकरण निर्माण हो चुका है। दूसरी ओर भी सड़क बनी हुई है, लेकिन मंदिर के पास कुछ हिस्सा अभी तक काफी नीचा और अधूरा रह गया है। बारिश होने पर इस स्थान पर पानी भरने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है।नगर पालिका वार्ड सभासद धर्मवीर शाक्य ने भी सड़क का उच्चीकरण कराकर निर्माण की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा ...